मिशन 2014 के लिये बस से राहुल संग सुरजकुंड पहुंचीं सोनिया

राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस में राहुल गांधी की औपचारिक तौर पर बड़ी भूमिका का मुद्दा उठ सकता है। हालांकि पार्टी के नेता बैठक में राहुल की बड़ी भूमिका की औपचारिक घोषणा से तो मना कर रहे हैं, लेकिन इसके जरिये राहुल संगठन और सरकार में खुले तौर पर दखल की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं इस बैठक में कम से कम दो अहम बिल एजेंडों पर भी चर्चा हो सकती है। मालूम हो कि कांग्रेस यह बैठक उस समय कर रही है उसे राजनीति पर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों की मानें तो यह बैठक 6 घंटे तक चलेगा और पार्टी के भविष्य की रणनीति तय की जायेगी। इस बैठक में कुल 70 नेता हिस्सा लेंगे, जिनमें कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्लूसी) के 19 सदस्यों और 16 स्थायी आमंत्रित सदस्यों के अलावा 23 कैबिनेट मंत्री और 12 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications