अमेरिका में सैंडी के बाद अब तूफान 'नॉरस्‍टार' का कहर

Storm
न्‍यूयॉर्क। हाल ही में तूफान सैंडी ने अमेरिका पर अपना कहर बरपाया। इस कहर से अभी अमेरिका उबर भी नहीं पाया था कि अब नॉरस्‍टार ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इस तूफान के चलते न्‍यूयॉर्क समेत कई तटीय शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

अमेरिकी न्‍यूज एजेंसियों से प्राप्‍त समाचार के अनुसार तूफान के चलते न्‍यूयॉर्क समेत कई शहरों की बिजली काट दी गई है। इस वजह से शहरों में बिजनेस व अन्‍य काम काज पूरी तरह ठप हो गये हैं। लोकल व शहरी रेल सेवाएं भी रोक दी गई हैं। नॉरस्‍टार से घिरे अमेरिका के तटीय शहरों में बार-बार चक्रवात आ रहे हैं। कई चक्रवातों में तो ट्रक तक कई मीटर दूर जाकर गिरे हैं।

समुद्र की लहरें कई मीटर ऊंचाई तक उठ रही हैं। कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में न्‍यूयॉर्क में 60 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तटीय इलाकों में इसका असर घातक हो सकता है, लिहाजा तमाम इलाके खाली करा लिये गये हैं। यदि हिमपात हुआ तो बाढ़ आ सकती है। लोगों को निचले इलाकों में नहीं जाने की हिदायद दी गई है। तूफान के चलते यातायात पूरी तरह ठप है। न्‍यूयॉर्क से करीब 750 राष्‍ट्रीय व अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+