मिशेल ने की ओबामा की जंग आसान

बैंगलोर। एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है पहली बार अश्वेत क्रातिंकारी के रूप में प्रकट होने वाले बराक ओाबामा इस बार प्रगतिशील नेता के रूप में सामने आये हैं जो भावनात्मक होते हुए भी विकास के बारे में सोचता है जिसकी सोच में करूणा और रिश्तों का महत्व भी है। शायद इसके पीछे कारण उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हैं जो कि खुद बहुत सौम्य औऱ सरल है।

समीक्षकों की माने तो बराक ओबामा की सफलता के पीछे उनकी पत्नी मिशेल ओबामा का बहुत बड़ा हाथ है. उन्होंने उनके प्रचार अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार किया। मिशेल ने कभी भी बराक ओबामा की छवि को एक शक्तिशाली और तानाशाह के रूप में पेश नहीं किया। हमेशा यही कहा कि ओबामा सरल औऱ समर्पित व्यक्ति है। जिनके लिए प्यार, सम्मान और रिश्तों का महत्व है। वो एक लंविग पति, केयरिंग पिता औऱ सच्चे राष्ट्रभक्त हैं।

जिसके कारण बराक ओबामा की छवि लोगों के नजरों में एक केयरिंग नेता की बन गयी जिसका नतीजा आपके सामने ही है। लोगों ने विश्वास करके ओबामा को दोबारा राष्ट्रपति बना दिया। कहना गलत नहीं होगा कि मिशेल भी बहुत बड़ा कारण रहीं ओबामा की जीत की उन्होंने प्रचार के दौरान कभी ओबामा के राजनैतिक करियर की चर्चा नहीं की बस हमेशा लोगों को उनके व्यक्तित्व के बारे में ही बताया।

आपको बता दें डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में मिशेल ने कहा था कि सादगी और कामयाबी का अनोखा संगम हैं बराक ओबामा। उनका ज्ञान उनकी ताकत है और उनकी मेहनत उनकी सुंदरता, यही दोनों बाते ही उन्हें लोगों से अलग और खास बनाती है। तभी तो राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनमें कण मात्र भी घमंड नहीं आया। शायद इसलिए वो उन्हें हद से ज्यादा पसंद और प्रेम करती हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से अमेरिका के लोग ओबामा के साथ खड़े होंगे।

मिशेल की कोशिश रही वो लोगों को भावनात्मक रूप से ओबामा से जोड़े, चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हमेशा ओबामा से जुड़े सादगी के पहलुओं को उजागर किया जिसे लोगों ने सुना, समझा और भरोसा किया जिसका परिणाम आज आपके सामने हैं कि बराक ओबामा की जीत के रूप में। पढ़े: ओबामा और हनुमान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+