तस्वीरों में देखें बराक ओबामा की जीत का जश्न
वॉशिंगटन। बराक ओबामा एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये हैं। भारत के परिप्रेक्ष्य में यह बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि ओबामा की नीतियां हमेशा से भारत के लिये अच्छी साबित हुई हैं। खैर बात अगर जश्न की करें तो दुनिया भर में ओबामा की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अमेरिका की सड़कों पर लोग खुशी से झूम रहे हैं और ओबामा के नारे लगा रहे हैं।
ओबामा के बैज, झंडे और पोस्टर सड़कों पर चारों तरफ दिखाई दे रहे हैं। शैंपेन की बोतलें खुल रही हैं, मोटरसाइकिलों पर युवा करतब दिखाते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं। खास बात यह है कि ओबामा की जीत के जश्न में ज्यादातर लोग युवा वर्ग के हैं।
सच पूछिए तो ओबामा की ऐतिहासिक जीत अगले चार साल में अमेरिका को बदलने वाली है। ओबामा के पिछले कार्यकाल में भले ही अमेरिका की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन फिर भी लोगों का विश्वास कायम रहा।
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ओबामा को बंधाई संदेश भेज कर एक बार फिर भारत आने का निमंत्रण दिया है। वहीं हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के कलाकारों ने ओबामा की जीत पर खुशी जाहिर की है। ओबामा की जीत के बाद प्रति मिनट 3 लाख से ज्यादा ट्वीट सिर्फ ओबामा के नाम से पड़े, यह भी एक रिकॉर्ड है।
देखिये जश्न की तस्वीरें

सड़कों पर जीत का जश्न
अमेरिका की सड़कों पर ये लड़कियां बराक ओबामा का पुतला लेकर झूम रहीं हैं नांच रही हैं। मानों इन्हें अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी मिल गई हो।

काउंटिंग के दौरान धड़कनें तेज़
जिस समय रोमनी को अच्छी संख्या में बढ़त मिली, उस दौरान ओबामा के समर्थकों की धड़कनें तेज़ हो गईं। काउंटिंग के अंत तक ये धड़कनें खुशी की लहर में बदल गईं।

मुस्लिम समुदाय खुश
ओबामा की इस जीत से मुस्लिम समुदाय भी काफी खुश है। आखिर क्यों न हो। ओबामा ने अमेरिकी मुसलमानों के लिये काफी कुछ किया जो है।

रात भर सड़कों पर चहल-पहल
ओबामा की जीत के बाद वॉशिंगटन की सड़कों पर कुछ इस तरह चहल-पहल दिखी।

बराक ओबामा
अपनी दूसरी जीत के बाद बराक ओबामा की आंखों में आंसू छलक आये। इस दौरान वो अपने आस-पास खड़े लोगों से इस प्रकार गले मिलते नज़र आये।

बराक ओबामा
यह तस्वीर उस समय की है, जब परिणाम आने ही वाले थे। ओबामा के चेहरे पर कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था।

खुशी से नाचते ओबामा
परिणाम आने के बाद अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ बराक ओबामा खुशी से नाचने लगे।

परिवार के साथ ओबामा
जीत के बाद ओबामा अपने परिवार के साथ मंच पर आये और लोगों का अभिवादन किया। साथ ही उन्होंने अमेरिका की जनता को ढेर सारा धन्यवाद ज्ञापित किया।

लोगों का प्रेम
ये देखिये ओबामा के लिये लोगों का प्रेम यहां साफ झलक रहा है।

परिवार के साथ ओबामा
जीत के जश्न में ओबामा के परिवार ने भी शिरकत की।

सड़कों पर जश्न
अमेरिका की सड़कों पर इस प्रकार जश्न दिखाई दिया।

ओबामा की जीत का जश्न
सड़कों पर अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा की दूसरी जीत पर सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम लोग भी काफी खुश दिखाई दिये।

अमेरिका में कालों की सरकार
अमेरिका में काले-गोरे का भेदभाव हमेशा से रहा है। लेकिन जब से ओबामा राष्ट्रपति बने तब से यह भेदभाव लगभग खत्म हो गया। यही कारण है कि काले अमेरिकी ओबामा की दूसरी जीत से काफी खुश हैं।

अमेरिकी लड़कियां
ओबामा के फैन्स में शामिल अमेरिका की ये लड़कियां ओबामा का पुतला लेकर जगह-जगह घूम रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications