हनुमान भक्त ओबमा का मंगल तो होना ही था..

आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि बराक ओबामा दिल से हुनमान मानते हैं। इसलिए भारतीयों का कहना है कि मंगलवार को चुनाव हुए हैं इसलिेए तो ओबामा के साथ मंगल हुआ है आखिर कार हनुमान जी अपने भक्त के साथ बुरा कैसे कर सकते हैं?
ओबामा के बारे में कहा जाता है कि वो अपने साथ हमेशा हनुमान जी की एक छोटी सी मूर्ति रखते हैं। इससे पहले वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी ओबामा ने प्रबल दावेदार हिलेरी क्लिंटन को हराया था।
यही नहीं ओबामा के बारे में कहा जाता है कि ओबामा कुछ चीजें हमेशा अपने साथ रखते हैं जो उनका लकी चार्म है, यह चीजें हैं इराक में तैनात एक अमेरिकी सैनिक की ओर से दिया गया ब्रेसलेट, हनुमान की छोटी मूर्ति, मैडोना और एक बच्चे की छोटी-सी तस्वीर जो हमेशा ओबामा के साथ रहती है।
हनुमान जी प्रति ओबामा की आस्था के पीछे इंडोनेशिया को बताया जाता है जहां हनुमान जी के बहुत सारे भक्त है और चूंकि बराक ओबामा ने अपना बचपन इंडोनेशिया में बिताया है। इसलिए वो हिंदू धर्मे के महत्व को समझते हैं और शायद यही कारण है कि बराक ओबामा के प्रति भारतीयों की आस्था कुछ ज्यादा ही है उन्हें लगता है कि उनका कोई अपना अमेरिका में है जिस पर वो भरोसा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications