कराची में पाक सेना पर आतंकी हमला, 2 मरे

इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है। यह हमला कराची के दक्षिणी पोर्ट पर स्थित नॉर्थ नज़ीमाबाद इलाके में गुरुवार की सुबह हुआ है।
इस ट्रक धमाके में मुख्यालय की बिल्डिंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और बाकी की इमारत दरारें पड़ गई हैं। आग लगने की वजह से तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गये। इस आग को बुझाने में 90 मिनट लगे।
बताया जा रहा है कि घायलों में 2 आम नागरिक हैं, जबकि बाकी सेना के जवान। जिस जगह पर धमाका हुआ, वहां शरीर के टुकड़े भी मिले हैं। अब यह पता लगाना है कि वो शरीर के टुकड़े आतंकी के हैं, या किसी जवान के। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस ट्रक में सब्जियों के बीच करीब 100 किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था।
फिलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि सरकार ने फौरी तौर पर तालिबान की ओर इशारा किया है। क्योंकि पाकिस्तानी सेना पर सबसे ज्यादा हमले अभी तक तालिबान ने ही किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
