लखनऊ में महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

लखीमपुरी खीरी निवासी रामनरेश और अपनी मां मीना (55) के साथ रायबरेली रोड पर बने आकाश इंन्कलेव के निकट रहता था। दोनों वहीं मजदूरी करते थे। मजदूरी के दौरान मीना की जान-पहचान अन्य मजदूर अनन्तू से हो गयी। अनन्तू मीना के घर आता जाता रहता था। रामनरेश ने पुलिस बताया कि सोमवार की देर रात अनन्तू अपने एक साथी रवीन्द्र के साथ उसकी झोपड़ी में आया।
वहां पर तीनों ने शराब पी। इसके बाद रामनरेश सो गया। रात करीब 1 बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी मां मीना मौजूद नहीं है। रामनरेश को लगा मां कहीं बाहर गयी होगी आ जाएगी, वह फिर सो गया। सुबह जब रामनरेश उठा उस वक्त भी मीना झोपड़ी में नहीं थी। रामनरेश ने अपनी मां को तलाशना शुरू किया लेकिन उसका पता नहीं चला कुछ ही देर में ठेकेदार मुजम्मिल ने बताया कि मीना का शव झाडिय़ों में पड़ा है। रामनरेश और अन्य लोगों ने जाकर देखा तो मीना का शव झाडिय़ों के बीच में पड़ा था।
उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले में ब्लाउज कसा था और मुंह से खून भी निकल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने मीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीना के बेटे रामनरेश ने अनन्तू और रवीन्द्र पर मां की हत्या का शक जताते हुए पीजीआई थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। हत्या के बाद से दोनों ही आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती छानबीन में मामला अवैध सम्बंध का प्रतीत होता है।












Click it and Unblock the Notifications