गांधी राष्‍ट्रपिता तो सोनिया राष्‍ट्रमाता?

Sonia Gandhi is Mother of the Nation?
भोपाल। कांग्रेस का जुलूस जब सड़कों पर निकलता है, तो सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों का जुनून देखकर आप भी दंग रह जायेंगे। जुनून ऐसा, कि मानों पार्टी प्रमुख के लिये जान तक दे दें, लेकिन अब तो चाटुकारिता की हद ही खत्‍म हो गई, जब एक कांग्रेसी ने सोनिया गांधी को राष्‍ट्रमाता का दर्जा दे दिया।

वैसे अगर देश के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अगर सोनिया के लिये अपनी जान दे सकते हैं, तो इस कार्यकर्ता को क्‍या कहें। हुआ यूं कि भोपाल के कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया ने अपने एक भाषण में कहा कि महात्‍मा गांधी देश के राष्‍ट्रपिता हैं तो सोनिया गांधी राष्‍ट्रमाता। उन्‍होंने कहा, "जिस तरह महात्‍मा गांधी ने बड़े-बड़े पद ठुकराये और हमेशा साधारण इंसान की तरह रहे उसी प्रकार सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकरा कर देश की सेवा कर रही हैं।"

खैर इसमें कोई शक नहीं कि यह सब महज चाटुकारिता के लिये किया गया है। खबर है कि मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में बड़े परिवर्तन जल्‍द होने वाले हैं। ऐसे में जो नेता आलाकमान को ज्‍यादा मक्‍खन लगायेगा, वही घी-रोटी खायेगा। अब देखना यह है कि भूरिया को घी-रोटी किस रूप में मिलती है।
वैसे इस मामले पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। अखिल भारतीय अधिकार संगठन के अध्‍यक्ष डा. आलोक चांटिया ने इस पर कहा, "देश के संविधान के अनुसार भूरिया को बोलने की पूरी आज़ादी है। लेकिन सोनिया गांधी को राष्‍ट्रमाता का दर्जा देकर उन्‍होंने महात्‍मा गांधी की गरिमा को कम करने जैसा काम किया है। महात्‍मा गांधी की तुलना वर्तमान में किसी भी नेता से करना गलत होगा, फिर चाहे वो देश के प्रधानमंत्री ही क्‍यों न हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+