दिल्ली में भी अधिकार रैली करेंगे नीतीश कुमार

इस रैली में लाखों की तादाद में जनता एकत्र हुई जिसका मतलब निकाला जा रहा है कि नीतीश कुमार को लोग समझते हैं और उनके साथ हैं। यह शक्ति प्रदर्शन शायद भाजपा के लिए था जिसे नीतीश कुमार बताने में लगे हैं कि वो उनके बिना भी भारी बहुमत जुटा सकते हैं।
फिलहाल नीतीश कुमार अपनी रैली में बिहार के लिेए ही चिंतित दिखायी दिये। नीतीश कुमार ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर बिहार को उसका हक दिलवाकर रहेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया।
लेकिन उन्होंने कहा कि कोई चाहे कुछ कर ले वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे।अगले वर्ष मार्च में ''दिल्ली चलो का आह्वान करते हुए नीतीश ने कहा कि सभी राज्यवासियों को बिहार के हक की लड़ाई के लिए आगे आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications