तस्वीरों में: नेताओं की बेलगाम जुबान और सियासी तूफान
इंडियन पॉलीटिक्स में वैसे तो कई बड़बोले नेता हैं जो अपनी जुबान पर लगाम नहीं लगा पाते और सियासी हड़कंप मच जाता है। इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक ऐसा ही बयान दे दिया है जिससे सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
तो आईए आज तस्वीरों में ऐसे ही कुछ नेताओं का जिक्र करते हैं जो अक्सर विवादास्पद बयान देते हैं और हड़कंप मच जाता है।

दाऊद और विवेकानंद का आईक्यू लेवल एक जैसा: गडकरी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी का विवादों से नाता फिलहाल टूटता नजर नहीं आ रहा है। गडकरी ने अन्डरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और आध्यात्मिक संत विवेकानंद की बुद्धिमत्ता की एकसमान तुलना कर एक बार फिर विवादों को हवा दे दी है। भोपाल
में महिलाओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अघ्यक्ष नितिन गडकरी की जुबान एक बार फिर फिसल गई है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से कर दी है। इससे पहले बोलते हुए उन्होंने कुछ
नेताओं की तुलना कुत्तों से कर दी थी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने लालू यादव और मुलायम सिंह यादव की तुलना कुत्ते से कर डाली थी।

श्मशान घाट पर डांस कर रही थीं सुषमा: बीके हरिप्रसाद
कांग्रेस के नेता और विवादास्पद बयान का तो चोली दामन का साथ नजर आता है। कांग्रेस महासचिव बी के हरिप्रसाद ने भाजपा वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज पर हमला करते हुए कहा था कि सुषमा राजघाट पर डांस कर रही थीं। श्मशान घाट में तो
भूत-प्रेत ही डांस करते हैं। इतना ही नहीं गडकरी के बारे में कहा था कि गडकरी सर्कस के मालिक बनने लायक भी नहीं।

कांग्रेस के भांड अपनी जुबान पर लगाम क्यों नहीं रखते: नकवी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तो कांग्रेसी नेताओं को भांड तक कह डाला था। कांग्रेसी नेताओं पर हमला बोलते हुए नकवी ने कहा था कि पता नहीं, कांग्रेस के भांड अपनी जुबान पर लगाम क्यों नहीं रखते। इतना ही नहीं अभी कुछ दिनों पहले ही नकवी ने शशि थरूर को लव गुरू कहा था।

सठिया गये हैं... पगला गये हैं मुलायम: बेनी प्रसाद
कंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह पर हमला करते हुए कहा था कि मुलायम सिंह सठिया गये हैं... पगला गये हैं।

अमर सिंह...रंगीले-छबीले दलाल: आजम खां
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यमंत्री आजम खां ने अमर सिंह पर हमला करते हुए कहा था कि उस रंगीले-छबीले दलाल की बात को लोगों ने सुना और ऊपर रखा, पार्टी अब पैसे और धनपशुओं की पार्टी बन कर रह गई है।

छछूंदर (गडकरी) के माथ में चमेली का तेल: रामकृपाल यादव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के कुत्ता कहने वाले बयान पर आरजेडी के नेता रामकृपाल यादव ने तो गडकरी की तुलना छछूंदर से कर डाली। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रचलित मुहावरा है, छछूंदर के माथ में चमेली का तेल।

मुलायम की पार्टी, बॉलीवुड की पार्टी: अमर सिंह
अकसर विवादित बयान देने वाले अमर सिंह ने सपा नेता मोहन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि वो समाजवादी सिद्धांतो की दुहाई देते हैं। मुलायम की पार्टी को बॉलीवुड की पार्टी बनाने के खिलाफ हैं। मोहन सिंह को पूंजीवादियों की सोहबत से दिक्कत है।

अमर सिंह..मेंढक कहीं का: राज ठाकरे
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अमर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वो अमर सिंह..मेंढक कहीं का..उसने मुझपर झूठे आरोप लगाए कि मैंने अमिताभ के घर पर हमला करवाया।

नचनियों की पार्टी है बीजेपी: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तो विवादास्पद बयान के लिये ही जाने जाते हैं। मगर यहां उनके एक बयान की चर्चा करते हैं। रामदेव के अनशन पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में राजघाट पर बीजेपी सत्याग्रह पर
बैठी थी। इस दौरान देशभक्ति के गीत गूंजे तो विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज काफी देर तक झूमीं। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को नचनियों की पार्टी कह दिया।












Click it and Unblock the Notifications