असीम ने लगाया सलमान खान पर अभद्रता का आरोप
मुम्बई। विवादों से बचने की हर मुमकीन कोशिश करने वाला बिग बॉस सीजन 6 लगता है विवादों से बच नहीं सकता है। जी हां आसार तो कुछ ऐसे ही लग रहे हैं। बिग बॉस से बाहर हुए विवादास्पद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने कार्यक्रम के होस्ट और सुपर स्टार सलमान खान पर अभद्रता का आरोप लगाया है। असीम का कहना है कि सलमान ने हेयर ड्रेसर सपना के साथ अभद्रा की है। आपको बता दें कि सपना खुद सलमान पर सीरियल वूमन-बीटर होने का आरोप लगा चुकी हैं।
असीम ने कहा कि मुझे जानबूझकर शो से बाहर किया गया है, मुझे पता है कि यह किसके इशारे पर हुआ है। इस प्रकरण में सलमान खान का भी हाथ है। हमें पहले बताया गया था कि शो के अंदर केवल समाज एवं भ्रष्टाचार के बारे में बातें होंगी लेकिन शो में नाच-गाना होने लगा। मुझे धोखे में रखा गया।

आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि रामदास अठावले की अगुवाई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरपीआई कार्यकर्ताओं ने शो के शूटिंग स्थल पर धरना दिया था और कहा था कि अगर शो से असीम को बाहर नहीं किया गया तो वो लोग शो को चलने नहीं देंगे क्योंकि उनकी नजर में असीम त्रिवेदी देशद्रोही है। इसी कारण असीम त्रिवेदी को बाहर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications