आज के भारत को कांग्रेस ने ही बनाया है: सोनिया गांधी

वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश इस समय अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा है। ऐसे में हम बड़े फैसले ले रहे हैं लेकिन इन फैसलों को लेकर देश में अफवाहें फैलायी जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने आमआदमी को हमेशा ही प्रमुखता दी है। कांग्रेस ने 8 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है और 12 करोड़ लोगों को दोपहर का भोजन दे रही है। उन्होने एफडीआई लागू करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इससे देश में रोजगार पैदा होंगे और महंगाई भी कम होगी।
राहुल गांधी ने भी विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि एफडीआई का झूठा विरोध किया जा रहा है। उन्होने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने लोगों को रोजगार दिया है, दुनिया का सबसे बड़ा रोजगार कार्यक्रम देश में ही चल रहा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हमने ही आईटीआई भी जनता को दी और अब लोकपाल बिल भी लायेंगे। उन्होने किसानों का कर्ज माफ करने की बात भी दोहराई। राहुल ने कहा कि जो लोग आधी रोटी ही खाते थे वह अब पूरी रोटी खा रहे हैं। हमने हमेशा ही आमआदमी का ख्याल रखा है।
राहुल ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि लोग सिर्फ विरोध करते हैं लेकिन रास्ता नहीं दिखाते है। रैली में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सभी ने जनता को सम्बोधित किया और विपक्ष पर तीखे हमले किये।












Click it and Unblock the Notifications