रद्द करो कांग्रेस की मान्यता चुनाव आयोग: स्वामी

Subramanian Swamy
नई दिल्ली। सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए कांग्रेस ने यह तो माना कि उसने एसोसिएटेड जर्नल्स की मदद की थी लेकिन यह कहा कि इस मदद के बदले कोई लाभ नहीं लिया गया है। जिस पर स्वामी ने ट्विटर पर लिखा है कि कांग्रेस ने कर्ज देने का अपराध मान लिया है, अब मैं चुनाव आयोग में कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द करने की अर्जी दूंगा।

गौरतलब है कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस से 90 करोड़ का कर्ज मिलने के बाद एसोसिएटेड जर्नल्स को सोनिया औऱ राहुल गांधी की कंपनी ने खरीद लिया है।

स्वामी का कहना है कि सोनिया-राहुल ने अवैध ढंग से द एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड (टीएजेएल) कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। आपको बता दें कि यह कंपनी नैशनल हेराल्ड' पेपर का प्रकाशन करती है। जिसके पास दिल्ली में 11 मंजिला मकान भी है जिसकी कीमत तकरीबन 1,600 करोड़ रुपये की है।

जिसे मात्र 50 करोड़ देकर हथिया लिया गया है। केन्द्र सरकार ने हेराल्ड को प्रकाशन के लिए जमीन दी है लेकिन जमीन पर पासपोर्ट बनवाने का काम हो रहा है जो कि अवैध है लेकिन यह सब राहुल गांधी और सोनिया गांधी की निगरानी में हो रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+