यूपी में केवल मुसलमान ही गरीब है अखिलेश बाबू: वर्मा

यूपी में अपराध का बोल-बाला है, अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। उनकी वजह से प्रदेश में दंगे हो रहे हैं। और सरकार मुसलमानों की बेटियों के विवाह व पढ़ाई के लिए 30-30 हजार रुपया बांट रही है। क्या अकेले मुसलमान ही गरीब हैं? अगर 70 फीसदी मुस्लिम गरीब है तो 95 फीसदी एससी, 25 फीसदी पिछड़े और 10 फीसदी सामान्य वर्ग के लोग बेहद गरीब हैं लेकिन सरकार उनकी ओर नहीं देख रही है।
अखिलेश यादव केवल वोट बटोरने के लिए मुस्लिमों को लुभा रही है। बेनी ने सपा औऱ भाजपा दोनों को एक-दूसरे का पूरक बताया और कहा कि जहां सपा मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही है वहीं भाजपा हिन्दुओं को उकसाती है।
अखिलेश सरकार अब तक की नाकाम सरकार और दंगो को बढ़ा रही है। मुसलमानों का आड़ लेकर अखिलेश यादव गरीब जनता का दोहन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications