कांग्रेस ने माना कि एसोसिएटेड जर्नल्स को लोन दिया गया

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। बुरी तरह से भ्रष्टाचार के आरोपों को झेल रही सरकार पर स्वामी ने दोहरा वार किया है जिसकी वजह राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा ने भी कांग्रेस से जवाब मांगा है जिस पर शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करके एसोसिएटेड जर्नल्स की मदद करने वाली बात मानी लेकिन यह कहा कि इस मदद के बदले कोई लाभ नहीं लिया गया है। इसलिए स्वामी के सारे आरोप गलत हैं जिसका जवाब उनको अदालत में दिया जायेगा क्योंकि वो जानबूझकर कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि बिगाड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस से 90 करोड़ का कर्ज मिलने के बाद एसोसिएटेड जर्नल्स को सोनिया औऱ राहुल गांधी की कंपनी ने खरीद लिया है। जिसे मुद्दा भाजपा बना रही है।

स्वामी का कहना है कि सोनिया-राहुल ने अवैध ढंग से द एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड (टीएजेएल) कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। आपको बता दें कि यह कंपनी नैशनल हेराल्ड' पेपर का प्रकाशन करती है। जिसके पास दिल्ली में 11 मंजिला मकान भी है जिसकी कीमत तकरीबन 1,600 करोड़ रुपये की है। जिसे मात्र 50 करोड़ देकर हथिया लिया गया है। केन्द्र सरकार ने हेराल्ड को प्रकाशन के लिए जमीन दी है लेकिन जमीन पर पासपोर्ट बनवाने का काम हो रहा है जो कि अवैध है लेकिन यह सब राहुल गांधी और सोनिया गांधी की निगरानी में हो रहा है।

इस कंपनी में सोनिया और राहुल की 38-38 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा इस कंपनी में हिस्सेदारी मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिज की भी है। सवामी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी संपत्ति का ब्यौरा पूरा नहीं दिखाया है उनके पास करोड़ो की अवैध संपत्ति है, यही नहीं कुछ ऐसा ही हाल राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का भी है जिनके पास करोड़ो की जायदाद है जिनका ब्यौरा उन्होंने कभी भी नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+