आपत्तिजनक सीडी वाले अभिषेक मनु सिंघवी की कांग्रेस में वापसी

खबर है कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि मनीष तिवारी अब मंत्री बन गये हैं ऐसे में पार्टी को ऐसे इंसान की जरूरत थी जो तार्किंक होने के साथ भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखता है और पेशे से वरिष्ठ वकील अभिषेक मधु सिंधवी में यह सारे गुण मौजूद है।
गौरतलब है कि इसी साल के अप्रैल में अभिषेक मधु सिंघवी ने अपने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके पीछे कारण मधु सिंधवी का सेक्स सीडी का इंटरनेट पर लीक होना था।
इस सीडी में मधु किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे जिसे सिंधवी ने तो झूठा करार दिया था लेकिन विवाद तूल ना पकड़ने पाये इसलिए सिंधवी ने अपने पद को छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications