बुद्धू है भ्रष्टाचारी राहुल गांधी: स्वामी

Rahul Gandhi is Buddhu said Subramanian Swamy On Twitter
नई दिल्ली। एक बार फिर से राहुल बनाम स्वामी की जंग तेज हो गयी है। जैसे ही कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों को खारिज करते हुए अदालत जाने की बात कही, स्वामी ने ट्विटर पर उन्हें बुद्धु तक कह डाला। हावर्ड विवि के प्रवक्ता स्वामी ने ट्विटर पर लिखा है कि इस बुद्धू राहुल गांधी को मानहानि के कानून पर जानकारी लेने की जरूरत है। जनता का प्रतिनिधि और सांसद होने के नाते उन्हें यह साबित करना होगा कि जो कुछ मैंने कहा है, वह झूठ है, न कि मुझे यह साबित करना होगा कि जो कुछ मैंने कहा है वह सच है!'

गौरतलब है कि स्वामी का कहना है कि सोनिया-राहुल ने अवैध ढंग से द एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड (टीएजेएल) कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। आपको बता दें कि यह कंपनी नैशनल हेराल्ड' पेपर का प्रकाशन करती है। जिसके पास दिल्ली में 11 मंजिला मकान भी है जिसकी कीमत तकरीबन 1,600 करोड़ रुपये की है। जिसे मात्र 50 करोड़ देकर हथिया लिया गया है। केन्द्र सरकार ने हेराल्ड को प्रकाशन के लिए जमीन दी है लेकिन जमीन पर पासपोर्ट बनवाने का काम हो रहा है जो कि अवैध है लेकिन यह सब राहुल गांधी और सोनिया गांधी की निगरानी में हो रहा है।

इस कंपनी में सोनिया और राहुल की 38-38 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा इस कंपनी में हिस्सेदारी मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिज की भी है। सवामी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपनी संपत्ति का ब्यौरा पूरा नहीं दिखाया है उनके पास करोड़ो की अवैध संपत्ति है, यही नहीं कुछ ऐसा ही हाल राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का भी है जिनके पास करोड़ो की जायदाद है जिनका ब्यौरा उन्होंने कभी भी नहीं दिया है।

स्वामी ने कहा कि उन्होंने इस बाबत सीबीआई और पीएम दोनों को पत्र लिखा है लेकिन दोनों ही ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। स्वामी ने कहा कि अगर उनके खत का जवाब नहीं दिया गया तो अगले महीने अदालत जायेंगे।

जिसे बेबुनियाद ठहराते हुए राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि स्वामी के सारे आरोप निराधार हैं, वो जानबूझकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम कर रह हैं जिसके लिए उन्हें जवाब देना होगा इसलिए अब स्वामी के खिलाफ राहुल गांधी कोर्ट जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+