मोदी जी.. कोई बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद: महिला आयोग

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने मोदी द्वारा शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए एक शेर अर्ज किया जो कुछ यूं था , ''नफरतें पालना दुर्भाग्य रहा हो जिसका, वो किसी रिश्ते की अज्मत कहां पहचानता है, प्यार को पैसे में तौलने वाले से कहा, कोई बंदर अदरक का मजा जानता है..''
फिलहाल अभी इस बाबत भाजपा की कोई टिप्पणी नहीं आयी लेकिन सबको भाजपा और मोदी की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
गौरतलब है कि हिमाचल के मंडी में प्रचार प्रसार के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड' क़रार दिया था जिसपर पलटवार करते हुए शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा था कि मोदी जी मेरी पत्नी 50 करोड़ नहीं बल्कि अनमोल है लेकिन आप को यह समझ में नहीं आयेगा क्योंकि आप किसी के प्यार के लायक नहीं है।
इस बात पर पहले ही कांग्रेस कह चुकी है कि गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने औरतों का अपमान किया है इसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगने चाहिए। इस तरह से सार्वजनिक मंच से किसी की भी पत्नी के लिए इस तरह की बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता इसके लिए उन्हें तुरंत जनता और कांग्रेस से माफी मांगनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
