सलमान खुर्शीद की गिरफ्तारी हो: केजरीवाल

Government should take action against Khurshid: Kejriwal
फर्रूखाबाद। जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में हुए भ्रष्‍टाचार की जांच की मांग करने के बाद अब इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के वरिष्‍ठ सदस्य समाज सेवी अरविन्द केजरीवाल ने ट्रस्ट के संचालक सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग की। फर्रूखाबाद में केजवरीवाल ने कहा कि विकलांगों के लिये आयी राशि में घोटाला सबसे घिनौना भ्रष्टाचार है और इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए।

खुर्शीद की फर्रूखाबाद आने की चुनौती स्वीकार करते हुये आईएसी ने यहां सभा की और कहा कि विदेश मंत्री का भ्रष्टाचार बहुत ही घिनौना है लिहाजा उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इससे पहले अभी किसी बड़े नेता ने विकलांगों के लिए मिली धनराशि में घोटाला नहीं किया था। अरविंद केजरीवाल ने चुनौती दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री में यदि हिम्मत है तो वह श्री सलमान खुर्शीद को गिरफ्तार करें वरना भ्रष्टाचार से लडऩे की बात बंद कर दें। श्री केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे हैं कि जांच चल रही है जबकि उनका बयान गलत है तथा जांच पूरी हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश विकलांग कल्याण विभाग की चौदह जिलों की रिपोर्ट में पाया गया है कि विकलांगों के लिये आयी राशि को हड़प लिया गया है। उन्होंने मैनपुरी और कन्नौज जिले के विकलांग कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट भी दिखायी जिसमें अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर किये हुये हैं। श्री केजरीवाल ने कहा कि अखिलेश यादव जांच नहीं कर रहे बल्कि जांच की लीपापोती कर रहे हैं वह श्री खुर्शीद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर सलमान खुर्शीद से मिले होने का आरोप लगा चुके है। उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को बचा रही है तो उनको भी कांग्रेस के नेताओं के लिए कुछ करना होगा और खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई न करना उसी का परिणाम है।

श्री केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकलांग कल्याण विभाग की जांच मायावती के कार्यकाल में शुरू हुई और अखिलेश यादव के कार्यकाल में पूरी हुई है, इसलिये कोई भी नहीं कह सकता कि जांच में गड़बड़ की गयी है। उन्होंने कहा कि चौदह जिलों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को पिछले 12 जून को सौंप दी गयी है। उन्होंने कावेरी गोदावरी बेसिन से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस को गैस और तेल निकालने देने के मामले को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लगातर फायदा मिल रहा है इसीलिये पेट्रोलियम मंत्री के पद से जयपाल रेड्डी को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईमानदार होती तो रिलायंस का अनुबंध रद्द किया जाता और मुकेश अंबानी की जगह जेल में होती लेकिन केन्द्र सरकार को तो कारपोरेट घराना चला रहा है और प्रधानमंत्री समेत कई मंत्री उनके इशारे पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+