फैजाबाद के दंगा पीडि़तों को अब मिलेगी आर्थिक सहायता

जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि स्कूल व कालेज कल से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल शहर में शांति हो गयी है जिसके बाद शासन ने सभी को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मुआवजा राशि आने में कुछ समय लग सकता है इसलिए उन्होंने अपने स्तर से लगभग 41 लाख रूपये की अग्रिम धनराशि स्वीकृत कर मुआवजा बांटने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि भदरसा कस्बे में हुई क्षति के आकलन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और प्रयास किया जाएगा कि वहां के लोगों को भी एक दो दिन में अंतरिम सहायता उपलब्घ करा दी जाए।
उन्होंने बताया कि फैजाबाद में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी आदि की कुल 99 घटनाएं घटी जिनमें 68 लोगों का पांच लाख रूपये तक का, 20 लोगों का पांच लाख से 20 लाख रूपये तक का तथा कुछ लोगों का 20 लाख से ऊपर तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब सात करोड रपये का नुकसान हुआ है जिनमें 83 मुस्लिम समुदाय के तथा 16 हिन्दू समुदाय के लोग शामिल हैं। शहर में सुरक्षा के प्रबन्ध बने हुए हैं। भदरसा में भी धीरे धीरे शांति का माहौल बन रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
