दवा के रिएक्शन पर मरीजों को मिलेगा हर्जाना

देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले झोलाछाप चिकित्सकों के जाल को समाप्त करने की नियत से केन्द्र सरकार ने नयी पहल शुरू की है। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में एकत्र हुए चिकित्सकों ने बताया कि भारत सरकार कम्पेंसेशन एक्ट बना रही है जिसके तहत दवा के रिएक्शन पर मरीज को जुर्माना दिया जाएगा हालांकि अभी यह योजना शुरूआती दौर में इस वजह से यह तय नहीं हो पाया कि हर्जाना आखिर कौन सी संस्था देगी क्योंकि चिकित्सक को हर्जाना देने के लिए बाध्य करने हेतु कोई एजेंसी होनी जरूरी है।
केजीएमयू के सर्जन डा. विनोद जैन के अनुसार झोलाछाप डाक्टर दवा के रिएक्शन के बाद इस बात से मुकर जाते हैं कि उन्होंने मरीज को कोई दवा दी थी तथा दवा के नुकसान से कई बार मरीज की जान पर भी बन आती है अत: आवश्यक है कि कोई ऐसा नियम हो जिसके तहत चिकित्सकों को किसी नियम से बांधा जा सके। डा. जैन के अनुसार चिकित्सालयों के डिग्री प्राप्त चिकित्सकों की दवाएं भी कई बार रिएक्ट कर जाती हैं अत: कोई भी नियम बनाते समय यह देखना भी जरूरी होगा कि दवा ने किन परिस्थितियों में रिएक्ट किया। उनका कहना है कि जब तक इस बात की उचित जांच पड़ताल न हुई और चिकित्सकों को हर्जाना देने के लिए विवश किया गया तो इस नियम की आंड़ में चिकित्सकों का उत्पीडऩ भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
