दिग्गी ने पूछा, शादीशुदा मोदी की पत्नी यशोदा कहां हैं?

Digvijay Singh.
नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट मंत्री शशि थरूर को छेड़ क्या दिया। कांग्रेस बुरी तरह से उबल पड़ी। फिकरा कसने में माहिर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी पर निशाना साधा है और तीखी टिप्पणी की है कि दूसरे के वैवाहिक जीवन पर कमेट करने वालेमोदी जरा यह बताये कि उनका मैरेटल स्टेटस खाली क्यों हैं? उनकी पत्नी यशोदा बेन कहां हैं? जिनसे उन्होंने 1968 में शादी की थी।

उन्होंने पूछा कि क्या मोदी ने तलाक लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि सार्वजनिक तौर पर वो अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में खुलकर क्यों नहीं बताते। अगर खुद वो अपना मैरटल स्टेटस डिस्कस नहीं करना चाहते तो उन्हें कोई हक नहीं बनता कि वो किसी भी पति-पत्नी पर टिप्पणी करें उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि हिमाचल के मंडी में प्रचार प्रसार के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्‍कर को '50 करोड़ की गर्लफ्रेंड' क़रार दिया था जिसपर पलटवार करते हुए शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा था कि मोदी जी मेरी पत्नी 50 करोड़ नहीं बल्कि अनमोल है लेकिन आप को यह समझ में नहीं आयेगा क्योंकि आप किसी के प्यार के लायक नहीं है।

इस बात पर पहले ही कांग्रेस कह चुकी है कि गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने औरतों का अपमान किया है इसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगने चाहिए। इस तरह से सार्वजनिक मंच से किसी की भी पत्नी के लिए इस तरह की बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता इसके लिए उन्हें तुरंत जनता और कांग्रेस से माफी मांगनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+