बीजेपी ने पूछा जयपाल रेड्डी को क्यों हटाया गया?

जिस समय अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता की उसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता जसवंत सिन्हा ने एक बयान जारी कर के वो ही सवाल पूछे जो कि केजरीवाल ने अपनी प्रेस वार्ता मे पूछा है।
भाजपा प्रवक्ता ने जसवंत सिंह का बयान पढ़ते हुए कांग्रेस से पूछा है कि आखिर जयपाल रेड्डी को पैट्रोलियम मंत्रालय से हटाया क्यों गया? आखिर उनका कसूर क्या था, इस बारे में पीएम ममोहन सिंह अपनी स्थिति को स्पष्ट करें।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है कि वो अपनी महंगी गैस को बेचने के लिए लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्हीं के चलते सरकार ने ईमानदार नेता जयपाल रेड्डी को पैट्रोलियम मंत्रालय से हटा दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुकेश अंबानी के हाथों की कठपुलती बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
