बहुत ही ओछी बात बोल गये मोदी: पुष्कर
नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर के बीच अभी जुबानी ट्विटर जंग चल ही रही थी कि इनदोनों के बीच अब उन्होंने मुंह खोल दिया है जिनकी वजह से पूरे मामले ने तूल पकड़ा है। हम बात कर रहे हैं थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की जिन्होंने अब गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी की है।
मोदी की टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए सुनंदा पुष्कर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि मोदी इतनी ओछी बात कहेंगे और ना ही अब उन्हें भरोसा है कि मोदी उनसे माफी मांगेगे। इस बात के लिए उनकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। अरे यह वो मोदी हैं जिन्होंने 2002 के दंगों में निर्दोष गुजरातियों की मौत पर माफी नहीं मांगी थी तो एक औरत पर कमेंट करने पर क्या मांगेंगे।गौरतलब है कि गुजरात के सीएम और भाजपा के कद्दावर नेता नरेद्र मोदी ने एक जनसभा में थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड के नाम से संबोधित किया था जिस पर पलट वार करते हुए थरूर ने ट्विटर पर लिखा है कि मोदी जी मेरी पत्नी 50 करोड़ से ज्यादा की है वो तो अनमोल लेकिन आप यह बात नहीं समझ सकते हैं क्योंकि आप किसी से प्यार करने के लायक नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
