केजरीवाल ने खुर्शीद को उनके गढ़ में ललकारा

arvind-kejriwal
फर्रूखाबाद। जैसी की उम्‍मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। फर्रूखाबाद में इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का विरोध हुआ और आईएसी तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और पत्‍थरबाजी भी हुई। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। वहीं अरविंद केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद को चुनौती देते हुए कहा है कि जिससे जो बन पड़ता है कर ले, मैं यहां आया हूं और रात की ट्रेन से वापस भी जाऊंगा। हालां‍कि फर्रूखाबाद आते समय 20-25 लोगों ने उन्‍हें काले झंडे दिखाए।

विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने खदेड़ दिया। केजरीवाल ने मंच पर पहुंच कर विरोध करने वालों से कहा कि अगर आप हमारा विरोध करना चाहते हैं तो मंच पर आयें और हमसे बहस करें। यह देश जैसे मेरा है वैसे ही आपका भी। मैं अपनी जान हथेली पर लेकर घूमता हूं। उन्‍होने फर्रूखाबाद के लोगों से कहा कि वो अब सलमान खुर्शीद को वोट न दे। क्‍योंकि वो आपके लिए काम नहीं करते हैं।

केजरीवाल ने फर्रूखाबाद रैली के लिए लोगों से आहवान किया था कि वह ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में रैली में पहुंचे जिसके फलस्‍वरूप रैली में बड़ी संख्‍या में लोग आये। लोगों ने वहां वन्‍दे मातरम के नारे लगाये। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजामात किये थे लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को वह न रोक सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+