फर्रुखाबाद में खुर्शीद के खिलाफ केजरीवाल का हल्ला बोल आज

Arvind Kejriwal, alman Khurshid
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल का लगातार हल्ला बोल जारी है, बुधवार को देश के नामी गिरामी उद्योगपति मुकेश अंबानी के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर केजरीवाल आज सुबह फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गये है, वजह है कांग्रेस के नये विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ प्रचार करना।

फर्रुखाबाद में अरविंद केजरीवाल सलमान खुर्शीद के भ्रष्टाचार को लोगों को बतायेंगे। वो वहां पर एक बड़ी रैली करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद के इस्तीफे की मांग की थी जब वो देश के कानून मंत्री थे। सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर आज तक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, उसके स्टिंग ऑप्रेशन में कहा गया था कि खुर्शीद ने विकलांगो के नाम पर 71 लाख का घोटाला किया है।

जिसको सिरे से खुर्शीद ने खारिज किया था। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से खुर्शीद को हटाने की मांग की थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उल्टा खुर्शीद को हटाने की जगह उन्हे विदेश मंत्री बना दिया।

इसलिए सियासी जंग में कूदे केजरीवाल की आज की फर्रुखाबाद रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि केजरीवाल की बात का फर्रुखाबाद निवासी क्या जवाब देते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+