युवा महोत्सव में सीएमके महिला कॉलेज ने मारी बाजी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के तत्वावधान में आयोजित करवाए जा रहे युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न कार्यक्रम पेश किए गए। ऑवर ऑल ट्राफी पर सिरसा सीएमके महिला कॉलेज के प्रतिभागियों ने कब्जा जमाया। इस अवसर पर मुख्य मंच पर सिरसा के मैजिस्ट्रेट हरीश गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं द्वितीय मंच पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के चेयरमैन डॉ. अभय सिंह गोदारा बतौर मुख्यातिथि व विश्वविद्यालय के कानून विभाग के एसोसिएशट प्रोफेसर डॉ. जे.एस. जाखड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
युवा महोत्सव में सीएमके महिला कॉलेज ने मारी बाजी

युवा महोत्सव में सीएमके महिला कॉलेज ने मारी बाजी
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के तत्वावधान में आयोजित करवाए जा रहे युवा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न कार्यक्रम पेश किए गए। ऑवर ऑल ट्राफी पर सिरसा सीएमके महिला कॉलेज के प्रतिभागियों ने कब्जा जमाया। इस अवसर पर मुख्य मंच पर सिरसा के मैजिस्ट्रेट हरीश गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं द्वितीय मंच पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के चेयरमैन डॉ. अभय सिंह गोदारा बतौर मुख्यातिथि व विश्वविद्यालय के कानून विभाग के एसोसिएशट प्रोफेसर डॉ. जे.एस. जाखड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हरियाणवीं समूहगान व लोकगीतों ने मन मौहा
अंतिम दिन मुख्य मंच पर हरियाणवीं समूहगान, लोकगीत (वादय) व हरियाणवीं समूह नृत्य की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें टीम नं. 8 के छात्रों ने 'रै हीर रै चाल पड़ी ससुराल, पाली रहग्या एकल्या खडय़ा' प्रस्तुत करके हीर-रांझै की कहानी याद दिलाई और रांझै की विरह वेदना की बखूबी प्रस्तुति दी।

कुछ सीख के जा रहा हूं -पत्रकार केजी सुरेश
सायंकालीन पारी में समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में सीनियर जर्नलिस्ट एवं जी चैनल के निदेशक एवं चीफ एडिटर ग्लोबल फाऊंडेशन के.जी. सुरेश बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ की प्रबन्ध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की यूथ वैलफेयर निदेशालय की निदेशक डॉ. दीप्ति धर्मानी भी विशेष रूप से उपस्थित रही। मुख्यातिथि के.जी. सुरेश ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं खुद यहां से सीखकर जा रहा हूं। इस युवा महोत्सव में आकर मैंने हरियाणा की संस्कृति के बारे में जाना और मेरा मन खुशी से सराबोर हो गया कि यहां के युवा अपनी विरासत को अपने मन में संजोए हुए है।

हिस्सा लेने से झिझकते रहोगे तो पिछड़ जाओगे -राहुल देव
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राहुल देव ने विद्यार्थियों से अपना पत्रकारिता का अनुभव सांझा करते हुए आह्वान किया कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है तथा अगर आप इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने से झिझकते रहोगे तो पिछड़ जाओगे। उन्होंने कहा कि आज चारों ओर भ्रष्टाचारी व्याप्त है, इसलिए अधिक से अधिक सशक्त एवं समग्र रहने की आवश्यकता है। राहुल देव ने कहा कि युवा तभी युवा कहलाता है जब वह अपने आप को अपडेट रखता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुरूषार्थ का, साहस का, सैनिक बलिदान का प्रतीक था जहां महिला सुरक्षा अब एक चुनौती बन गया है। आने वाली पीढ़ी कैसी हो यह आज का युवा तय करेगा। युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा, नई हिम्मत एवं नई उमंग लानी होगी। यह बाहूबल की लड़ाई नहीं है बल्कि बुद्धिबल की लड़ाई है।


Click it and Unblock the Notifications
