बीत गए 46 साल, नहीं मिले राजधानी व हाई कोर्ट

haryana
चंडीगढ़। सूबे की कुर्सी पर नौ मुख्यमंत्री 12 बार कमान संभाल चुके हैं,लेकिन 46 साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश को न तो अलग से राजधानी मिल पाई है और न अलग से हाई कोर्ट स्थापित हो पाया है। हर बार चुनाव में ये मुद्दे उठाये जाते हैं लेकिन चुनावी बिगुल थमते ही ये मुद्दे भी थम जाते हैं। हरियाणा दिवस पर जनता के जहन में ये मुद्दे एक बार फिर से उतर आये हैं।

हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई। पंजाब से अलग होने के बाद न अलग से राजधानी मिली और न ही हाई कोर्ट। दोनों राज्यों को एक ही राजधानी व हाई कोर्ट से काम चलाने का तोहफा मिला। उस समय प्रदेश के 12 जिलों की जनसंख्या महज 40 लाख थी। वर्तमान में जिलों संख्या 12 से बढ़कर 22 होने के साथ ही जनसंख्या भी दो करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के लिए अलग से हाई कोर्ट व राजधानी होना एक बड़ी जरूरत बन चुकी है। हरियाणा बनने के बाद पंडित भगवत दयाल शर्मा प्रथम मुख्यमंत्री बने। उस समय भी बिजली, पानी, रेल यातायात, नहर व सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही राज्य की राजधानी व हाई कोर्ट की मांग मुख्य थी।

उनके बाद रेवाड़ी जिले के दिग्गज नेता राव वीरेंद्र सिंह के हाथों में सूबे की कमान आई। उनका कार्यकाल भी पूरा हुआ, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। उनके बाद भिवानी के बंसीलाल ने प्रदेश की सत्ता संभाली। उनके बनने के बाद 12 जिलों से बढ़कर जिलों की संख्या 16 हुई। बिजली लाइनें, रेल यातायात व नहरों का तेजी से विकास हुआ,लेकिन अलग से राजधानी व हाई कोर्ट की मांग वह भी पूरी नहीं करवा पाए। भिवानी को ही एक बार फिर से सत्ता की कुर्सी का सौभाग्य प्राप्त हुआ और बीडी गुप्ता मुख्य मंत्री बने। उनके छोटे शासनकाल में भी यह मुद्दे छाए रहे, लेकिन हल नहीं हुआ। उनके बाद सत्ता की कमान सिरसा जिले की तरफ दौड़ पड़ी और देवीलाल ने मुख्य मंत्री का कार्यभार संभाला। प्रदेश के लोगों को राजधानी व हाई कोर्ट मिलने की उम्मीद जगी,लेकिन शासनकाल पूरा हो गया, लेकिन उम्मीद केवल उम्मीद बनकर ही रह गई।

उनके बाद बारी आई हिसार के आदमपुर हल्के से विधायक चुने गए भजनलाल को सूबे का मुख्य मंत्री बनने की। उस समय यह तीनों मुद्दे अहम हो चुके थे,लेकिन वह भी प्रदेश को राजधानी व हाई कोर्ट नहीं दिलवा पाए। एक बार फिर से प्रदेश की सत्ता पर देवीलाल काबिज हुए तो जनता से इन मुद्दों का हल निकालने का वायदा किया गया,लेकिन यह मांग वह भी पूरी नहीं करवा पाए। इन दोनों मुद्दों का हवाला देकर भजनलाल एक बार फिर से मुख्य मंत्री बने,लेकिन दूसरी बार मुख्य मंत्री बनने के बाद भी इस मुद्दे का हल नहीं कर पाए। कुछ माह के लिए एक बार फिर से प्रदेश की कमान बीडी गुप्ता के हाथों में आई,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

भिवानी जिले के ही मा. हुकमसिंह ने प्रदेश की सत्ता कुर्सी संभाली। वह भी इन मुद्दों का हल नहीं निकाल पाए। उनके बाद ओमप्रकाश चौटाला मुख्य मंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए। राजधानी व हाई कोर्ट बनाने का मुद्दा जोर शोर से उठा,लेकिन पूरा नहीं हो पाया। वह भी दो बार मुख्य मंत्री बने,लेकिन इन मुद्दों का हल नहीं निकाल पाए। अब सत्ता ने पलटा लिया। सत्ता की कमान रोहतक जिले के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में आई। वह भी लगातार दो बार मुख्य मंत्री बने, लेकिन आज भी अलग से राजधानी,हाई कोर्ट व एसवाइएल सतलुज, यमुना लिंक नहर मामला केवल मुद्दा ही बना हुआ है। प्रदेश के जिलों की संख्या 12 से 22 हो चुकी है, लेकिन आज तक अलग से राजधानी व हाई कोर्ट नहीं मिल पाए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+