सैंडी बनेगा बराक ओबामा के लिए वरदान!

वाशिंगटन। इस समय अमेरिका में सैंडी तूफान ने त्राहि-त्राहि मचा रखी है। इस चक्रवात तूफान मे अब तक 70 से ज्यादा लोग मारे गये हैं। लाखों घरों में बिजली नहीं है और देश के समूचे पूर्वोत्तर इलाके में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से ठप है। इस समय अमेरिका में आपातकाल की व्यवस्था है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लोगों से अपील की है वो धैर्य बनाये रखे, इस समस्या से मिल-जुलकर निपटा जा सकता है।

ओबामा ने अपने चुनाव प्रचार को रोक दिया है और राहत कार्य में जुट गये हैं। ओबामा ने चुनाव प्रचार अभियान की कमान चमत्कारी नेता बिल क्लिंटन को सौंप दी है। टीवी चैनलों पर चल रही बहस के मुताबिक सैंडी भले ही अमेरिका के लिए विनाश लेकर आया हो लेकिन यह ओबामा के लिए वरदान साबित हो सकता है। क्योंकि अमेरिका के निवासियों के लिए जिस तरह से ओबामा ने व्यवस्थाएं की है वो उनके लिए फायदा पहुंचा सकती है।

इतिहास की माने तो अमेरिका की सत्ता जब जार्जबुश के हाथ में थी तो कटरीना तूफान ने अमेरिका में तबाही मचाई थी लेकिन राहत कार्यों में देरी और अमेरिकावासियों की तकलीफ की वजह से बुश से अमेरिका का सिंहासन छिन गया था लेकिन ओबामा ने इस बार बुश वाली गलती नहीं की है जिसके चलते उन्हें आम लोगों का स्नेह मिल सकता है और वो फिर से राष्ट्रपति की राजगद्दी संभाल सकते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका में छह नवम्बर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं और ओबामा फिर से मैदान में हैं।चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की माने तो ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ओबामा और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी में कांटे का मुकाबला होने वाला हैं। लेकिन सैंडी की दस्तक से रोमनी को नुकसान और ओबामा को फायदा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+