मैं भी ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता हूं: गडकरी

गडकरी ने कहा कि उन्होंने स्कूल, अस्पताल की जगह बैंकों से कर्ज लेकर चीनी मिल शुरु किया ताकि जो किसान खुदकुशी कर रहे है उन्हें जीने की एक उम्मीद मिल सके। गडकरी ने कहा कि जमीन हड़पने और पानी के गलत इस्तेमाल की खबर भी पूरी तरह से बेबुनियाद है। गडकरी ने कहा कि मैं महाराष्ट्र के किसान खासकर विदर्भ क्षेत्र में सिंचाई मसले को लेकर लड़ता रहा हूं।
गडकरी ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि मैं अपनी चीनी मिल के लिए 100 फीसदी पानी डैम से लेता हूं पर सच तो यह है कि मैं मिल कि लिये डैम का सिर्फ एक फीसदी पानी का इस्तेमाल करता हूं। गडकरी ने कहा कि मैं हर जांच के लिये तैयार हूं मगर कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का क्या होगा। उनके खिलाफ कोई जांच होगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications