वाड्रा-गडकरी के बाद अब किस की बारी

अरविंद केजरीवाल 1 नवंबर से सलमान खुर्शीद के क्षेत्र फर्रूखाबाद से आंदोलन करने वाले हैं। इसके पहले वह एक और खुलासा कर सकते हैं। यह उनका तीसरा खुलासा होगा। इस ट्वीट के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस बात की चर्चा जोरों पर है। अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि यह खुलासा काफी बड़ा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस बार उनका निशाना दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और नरेंद्र मोदी भी हो सकते हैं।
इसके अलावा कल से फर्रूखाबाद में होने वाले आंदोलन में 3000 विकलांग भी भाग ले सकते हैं। जिन्हें सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट से सहायता नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications