दबाव के कारण बादल नहीं कर रहे एफडीआई का समर्थन

राजनैतिक हित के स्थान पर जनहित को महत्व दिया जाना चाहिये। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष फूल चन्द मुलाना के साथ दिल्ली रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के लिये हरियाणा के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जिला और ब्लॉक स्तर की समितियों के पदाधिकारियों की एक बैठक में कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा है कि दिल्ली के राम लीला मैदान में 4 नवम्बर को होने वाली रैली ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी और कांग्रेस की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिये इसमें हरियाणा से लाखों लोग हिस्सा लेंगे।
हुडडा ने कहा कि 4 नवम्बर की रैली के लिये, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सम्बोधित करेंगे, हरियाणा में बहुत उत्साह है। लोगों के जोश को देखते हुये लगता है कि यह रैली बहुत विशाल होगी और हाजिरी के लिहाज से पिछली सारी रैलियों के रिकॉर्डों को तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि हालांकि हरियाणा एक छोटा सा प्रदेश है, लेकिन यह भी एक ऐतिहासिक सच्चाई है कि इसने हमेशा राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय की है। हरियाणा के लोग पूरे उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी और इसकी नीतियों का समर्थन करने के लिये तैयार बैठे है जरूरत केवल घर-घर तक संदेश पहुंचाने की है।












Click it and Unblock the Notifications