फैजाबाद दंगे पर अखिलेश का बयान बचकाना व आश्चर्यजन: भाजपा

Faizabad roits: BJP called Akhilesh's statement childish
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कल दिए बयान को बचकाना व आश्चर्यजनक बताया। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज कार्यालय पर संवादाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि लगता है अभी तक मुख्यमंत्री जी अपनी ताकत को ठीक से नही पहचान पाये है वरना इस तरह का बयान ना देते कि सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है कुछ शक्तियाँ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के कार्यो से ही सरकार का नाम रोशन या बदनाम होता है। प्रदेश में हो रहे दंगों के लिए किसी और को दोषी ठहराना अपरिपक्व है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. बाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री को दंगा भडकाने या उसकी योजना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री स्पष्ट बताये वे कौन सी ताकते है जिन पर वह कार्रवाई की बजाय बयान देना ही वे काफी मानते है। जहां तक मुख्यमंत्री का यह कहना है कि उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलते अन्य दल व साम्प्रदायिक शक्तियां बौखला गई है मनघड़न्त है। अन्य दलो की घबराहट से मुख्यमंत्री क्यों घबराते है। जनता की सेवा करने का स्पष्ट जनादेश सपा को मिला वह इसे ठीक से करें। अन्य दलों को सरकार के जनविरोधी कार्यो का विरोध करने का नैतिक अधिकार है।

डा. बाजपेई ने मुख्यमंत्री जी से पूछा कि जब आप बयान दे रहे थे उसी समय प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लूटेरे खुलेआम पैट्रोल पम्प को लूट रहे थे वह भी शहर के एसएसपी जब चंद कदम दूर थाने पर निरिक्षण कर रहे थे। बेखौफ अपराधी जनता की जान माल से खुले आम खिलवाड कर रहे है उनकों किसका संरक्षण प्राप्त है। क्यों अपराध, लूट व बलात्कार आदि की घटनाएं दिनो-दिन बढ़ती जा रही है और उन पर कोई अंकुश नही है। केवल बयान देकर सरकार जनता को अब गुमराह नही कर सकती क्योंकि उसको बने लगभग 8 माह का समय हो चुका है। सरकार की कथनी और करनी में भारी अन्तर दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+