मेरी पत्नी आपकी सोच से कहीं ज्यादा कीमती है मोदी जी: शशि थरूर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अब इसे इक्तेफाक ही कहेंगे कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के चलते अपनी कुर्सी गवां बैठे एक मंत्री को जब दोबारा मंत्री बनाया गया तो पहली खबर भी उनके ट्विट पर ही बन रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं यूपीए-2 में ट्विटर मंत्री के नाम से मशहूर शशि थरूर की। शशि थरूर ने अपने एक ट्विट में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। आपको बताते चलें कि हिमाचल में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने थरूर की पत्नी को उनकी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड से संबोधित किया था।

इसके बाद आज थरूर ने ट्विटर के माध्यम से मोदी का जवाब दिया है। थरूर ने ट्विट किया है कि मोदी जी आपकी सोच में मेरी पत्नी की 50 करोड़ की है मगर मैं आपको बता दूं कि वो अनमोल है। थरूर ने लिखा है कि आपको ये तब समझ में आयेगा जब आप किसी को प्यार करने के लायक बनेंगे। थरूर ने एक के बाद एक दूसरा ट्वीट करते हुए सवाल पूछा कि आईपीएल घोटाला आखिर था क्या? क्या कोच्ची टीम के प्रयासों से किसी ने पैसा बनाया? 50 करोड़ तो छोड़िए 50 पैसे भी? बकवास। गौरतलब है कि कल मोदी ने मंडी की चुनावी सभा में कहा था कि यूपीए के एक मंत्री को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड के चलते पद छोड़ना पड़ा था। आज भी आरोप कायम हैं लेकिन उन्हें दोबारा मंत्री बना दिया गया। मोदी थरूर की तत्कालीन प्रेमिका और वर्तमान पत्नी सुनंदा पुष्कर के बारे में जिक्र कर रहे थे, जिन्हें आईपीएल की एक टीम से फेवर मिलने के आरोप लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications