मुझे जबरदस्ती मीडिया विलेन बना रहा है: गडकरी

गडकरी ने साफ तौर पर कहा कि अंग्रेजी के दो बड़े चैनल और एक राष्ट्रीय अखबार उन्हें खलनायक बनाने पर तुले हुए हैं, जिसके पीछे कांग्रेस का हाथ है उसी के इशारे पर मीडिया मेरी छवि खराब करने पर जुटा है लेकिन वो चुप बैठने वालों में से नहीं हैं उनका कहना है कि वो मीडिया घरानों के खिलाफ वह दीवानी और फौजदारी मामले दर्ज कराएंगे।
गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया ने खुलासा किया है कि गडकरी ने अपने बिजनेस के लिए किसानों की जमीन हड़पी है और अपने को पाक साफ करने के लिए उन्होंने हर जाली दस्तावेज अपने नौकरो और ज्योतिषी के नाम पर बनवाये हैं। जिसके बाद से लगातार गडकरी कांग्रेस और केजरीवाल के निशाने पर हैं।
गडकरी ने कहा कि उनके पास पूरे सबूत हैं जिनके चलते वो मीडिया तंत्र को बेनकाब कर देंगे, उन्हें पता है कि मीडिया के किसी व्यक्ति का काला धन कहां छुपा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications