Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका में सैंडी की तबाही के बाद भारत में नीलम की आशंका, अलर्ट

हैदराबाद। अमेरिका में भयंकर तूफान के बाद अब भारत में भी चक्रवाती तूफान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार तक चक्रवाती तूफान के तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में पहुंचने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इस तूफान को नीलम नाम दिया है। मालूम हो कि मंगलवार यानी कि आज से तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भयंकर बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग का मानना है कि ये बारिश चक्रवाती तूफान का आगाज है और इसके मद्देनजर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

तूफान के खतरों को देखते हुए सरकार ने स्‍कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि बुधवार तक चक्रवाती तूफान नागापट्टिनम और नेल्लोर को पार कर जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान पश्चिमी तट से लेकर श्रीलंका के तटीय इलाकों और आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु को अपनी चपेट में ले सकता है। मौसम विभाग ने 25 सेमी तक भारी बारिश के आसार बताए हैं। चक्रवात की वजह से लोगों को तेज हवाओं और आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है।

Cyclone alert issued in Tamil Nadu, Andhra Pradesh; heavy rains in Chennai

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक इसकी वजह बंगाल की खाड़ी अचानक बन रहा तेज दबाव है। लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान मछुआरों को भी समंदर में जाने से परहेज करना ही बेहतर होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले बारह घंटो के भीतर इन इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के झोंके की रफ्तार बढ़कर 65 किमी/घंटे तक भी पहुंचने की आशंका जताई गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+