गुजरात में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे बाबा रामदेव

वो लोगों से कहेंगे कि जो उम्मीदवार स्वच्छ छवि वाला हो उसे ही वोट दें, वो उसका समर्थन करेंगे जो कांग्रेस को हरा सकता है। हालांकि बाबा रामदेव ने गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि वो एक सम्मानिय और ईमानदार नेता हैं।
बाबा रामदेव आज से भावनगर जिले के अलमपुर गांव से अपना प्रचार शुरू करेंगे और फिर हालोल, पंचमहल, नाडियाद और बिलिमोरा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे। एक बार फिर से बाबा ने कांग्रेस को देश का कैंसर बताया और कहा कि अगर इसे काट कर फेंका नहीं गया तो इसके लोग पूरे देश को खा जायेंगे।
यही नहीं बाबा रामदेव ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि हम दोनों लोगों की लड़ाई का मकसद सिर्फ एक है बस तरीका अलग-अलग है। केजरीवाल राजनीति में जाना चाहते हैं और मैं राजनीति से परे होकर भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications