कृष्णा के बाद अब अंबिका सोनी समेत चार ने दिया इस्तीफा

शुक्रवार को विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अपने पद से त्यागपत्र दिया तो वहीं आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक और पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दिया है।
इस प्रकार एक बार फिर से अटकलों का बाजार पुरी तरह से गर्म हो गया है। पहले कहा जा रहा था कि कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय सौंपा जा सकता है लेकिन अब प्रतित हो रहा है कि एसएम कृष्णा की जगह आनंद शर्मा ले सकते हैं।
इस्तीफा देने से पहले अंबिका सोनी ने कहा कि वो पीएम से मिलने इसलिए आयी थीं ताकि वो उनसे इस्तीफे की आज्ञा ले सकें। हालांकि उन्होंने मुलाकात का ब्यौरा नहीं दिया और ना ही बताया कि आगे क्या होने वाला हैं?
वैसे इस बार का कैबिनेट विस्तार मनमोहनसिंह सरकार का इस सत्र का आखिरी विस्तार होगा इसलिए इस बार ऐसे चेहरों को तरजीह दी जायेगी जो साल 2014 चुनावों की कमान संभाल सके।
इसलिए खबर है कि राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड जैसे सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिधिंया को प्रमोशन दिया जायेगा। खबर ये भी है कि राहुल गांधी भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल तो सबको कल की सुबह के 11 बजे का इंतजार है जब नये मंत्रियों की घोषणा होगी।












Click it and Unblock the Notifications