पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा

इस बार के फैसले में पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया है। आज इन दामों पर मंत्रालय औपचारिक ऐलान कर देगा उसके बाद से बढ़े हुए दाम लागू हो जायेगें। सरकार ने इन ईंधनों पर डीलरों का कमीशन बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके कारण ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर की रात को पेट्रोल के दामों को सस्ता किया गया था। पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गयी थी। हाल के दिनों में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक मोर्चे पर चौतरफा घिरी केंद्र सरकार ने दवाब में यह फैसला लिया था।












Click it and Unblock the Notifications