राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देश को कहा हैप्पी दशहरा

President Pranab Mukherjee, PM Manmohan Singh
बैंगलोर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज है। महामहिम प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने इस मौके पर पूरे देशावसियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा हमें शांति, एकता और देशप्रेम की सीख देता है। तो वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि दशहरे के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई देती हूं और उनकी खुशहाली और समृद्धि की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी देशवासियों के स्वस्थ और खुशहाल रहने की कामना की है। पीएम ने कहा कि यह त्योहार प्रत्येक देशवासियों के जीवन में सदभावना, शाति और समृद्धि लाए। मनमोहन सिंह ने कहा कि त्यौहार हमें प्रेरणा देते हैं कि किस तरह इंसान अपने मेहनत के बूते आगे बढ़ता है सफलता प्राप्त करता है। दशहरा हमें एक होने की शिक्षा देता है।

आज बैंगलोर समेत पूरे देश में सुरक्षा की कड़ी कर दी गयी है। मैसूर के जगप्रसिंद्द दशहरे को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आये हैं। मैसूर पैलेस में हर बार की तरह जंबो सवारी को देखने के लिए लोगो में होड़ मची है। इस बार जंबो सवारी करने वाले हाथी की उम्र 52 साल है। जो अपने ऊपर 750 किलो की चामूण्डा देवी की मूर्ति को लेकर चलेगा।

आपको बता दें कि हर साल दशहरे में मैसूर पैलेस के प्रांगण में जंबो सवारी होती है जिसमें सबसे बलवान हाथी को यह सौभाग्य दिया जाता है कि वो मां चामूण्डा देवी की पालकी अपने ऊपर लेकर पैलेस तक जाये। इसी खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैसूर पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+