आखिर मिल ही गयीं भगवान राम की कुलदेवियां

uttar-pradesh
लखनऊ। एक माह पूर्व भगवान राम की कुलदेवियों की मूर्तियां फैजाबाद के प्राचीन मन्दिर से चोरी हो गयी थीं जिसे लेकर साधू संतों में गहरी नाराजगी थी। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया तथा राम की कुलदेवियों महाकाली, महासरस्वती व महालक्ष्मी की मूर्तियां बरामद कर लीं। पुलिस ने चोरों को एक बोलेरो में पकड़ा और पकड़े जाने से पहले चोरों ने भागते हुए मूर्तियों को खण्डित कर दिया।

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले मे प्रसिद्ध मां बडी देवकाली मंदिर से चोरी की गई दुर्लभ प्राचीन व पुरातात्विक मूर्तियां पुलिस ने बरामद कर अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम की कुलदेवियों महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी की मूर्तियां एक माह पूर्व बड़ी देवकाली मंदिर से चोरी हो गई थीं।

उन्होंने बताया पकड़े गये चोरों ने अपना नाम अम्बेडकनगर निवासी करमजीत मौर्या, आजमगढ़ निवासी विजय नारायन पांडेय उर्फ डब्लू पांडेय जौनपुर निवासी सुभाष कुमार यादव और सुलतानपुर निवासी जयपूजन शर्मा है। श्री शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों का एक साथी प्रमोद ङ्क्षसह आजमगढ़ तथा उनके दो अन्य सहयोगी भाग जाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव एवं कानपुर में पतारसी से सुराग मिला था।

सूचना मिली कि देवकाली मंदिर चोरी की मां देवकाली की मूर्ति व कुछ अन्य मूर्तियां के साथ चोरों द्वारा कानपुर नगर से गोरखपुर ले जायी जाने वाली है जहां से वे नेपाल में अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों के हाथ बेच दी जाएगीं। पुलिस टीम ने नवीन मण्डी ओवरब्रिज पर घेराबंदी करके लखनऊ की ओर जा रही बिना नम्बर की बोलेरो गाड़ी को रोका। गाड़ी में सात व्यक्ति उतरकर इधर उधर भागने लगे जिनमें से चार व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि तीन व्यक्ति भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि प्रतिमा खंडित होकर दो भागों में हो गयी है। बरामद की गयी अष्टधातु की मूर्तियां जो संभवत: भगवान महावीर की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क नेपाल, कानपुर, लखनऊ एवं मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+