येदुरप्पा ने छोड़ी बीजेपी, 10 दिसंबर को बनाएंगे नई पार्टी

येदियुरप्पा के इस ऐलान के बाद से दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मालूम हो कि अवैध खनन के आरोप में घिरे येदुरप्पा से पार्टी आला कमान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी वापस ले ली थी।
उसके बाद से ही येदियुरप्पा खुद को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिये पार्टी पर लगातार दबाव डाल रहे थे। इसी दबाव की वजह से सदानंद गौड़ा को भी बीजेपी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर जगदीश शेट्टार को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई थी। लेकिन अब येदियुरप्पा ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दक्षिण भारत में बीजेपी के आधार को बड़ा झटका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications