केजरीवाल-दिग्गी के बीच में नहीं बोलूंगा: अन्ना हजारे

Anna Hazare
नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने दोहराया है कि वो केजरीवाल के साथ नहीं है लेकिन दोनों का मकसद एक ही है लेकिन वो अरविंद केजरीवाल और दिग्विजय सिंह के बीच में नहीं पड़ना चाहते हैं। केजरीवाल अकेली ही सक्षम है दिग्गी से निपटने में, हां कल वो चुनाव लड़ते हैं तो उनका साथ जरूर दूंगा। अन्ना ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बहुत अच्छे इंसान है लेकिन वो रिमोट कंट्रोल से चलते हैं इसलिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

अन्ना ने कहा कि वो दिग्विजय सिंह पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। वो बिना सिर-पैर की बकवास बात करते हैं। इसलिए वो उनके बारे में कुछ कहना नहीं चाहेंगे उन्हें बकवास करने के पैसे मिलते हैं इसलिए वो बकवास करते हैं। अन्ना ने यह बात एक निजी चैनल के साक्षात्कार में कही।

गौरतलब है कि दिग्गी राजा ने अरविंद केजरीवाल से एक खत लिखकर 27 सवाल पूछे हैं जिस पर केजरीवाल ने कहा कि उनके सवालों का जवाब वो तब ही देंगे जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी बहस के लिए आयेंगे जिस पर गुस्साये दिग्गी राजा ने कहा कि केजरीवाल इतने बड़े नहीं कि सोनिया औऱ राहुल उनसे बात करें। दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल के संगठन पर पैसों की हेरा-फेरी का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+