अमेरिकी शॉपिंग माल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत

विस्कोन्सिन में यह हमले की दूसरी घटना है। इसके पहले पांच अगस्त को यहां के एक गुरूद्वारे में हुए हमले में छह लोग मारे गये थे।
अधिकारियों के अनुसार यह कोई आतंकवादी हमला नहीं था। हमलावर की पहचान 45 वर्षीय रैडक्लिफ एफ ह्यूस्टन के रूप में हुई है। जो कि हमले के बाद मृत पाया गया। अमेरिकी सरकार लगातार पुलिस को सहयोग की बात कह रही है। स्थानीय पुलिस कर्मियों के अनुसार उसने बिल्डिंग के अंदर एक इंप्रोवाइज्ड एक्प्लोसिव डिवाइस लगा रखा था।
हमले में घायल हुए लोगों को मिल्वॉउकी के एक अस्पताल में ले जाया गया है। इस घटना के संबंध में विस्कॉसिन के गवर्नर स्कॉट वाकर ने कहा है कि हम पीडि़तों की हरसंभव सहायता करेंगे।
इस घटना के बाद रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पॉल रियॉन ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुख जताया।












Click it and Unblock the Notifications