किंगफिशर एयरलाइन्स का फ्लाइंग लाइसेंस रद्द

किंगफिशर कंपनी पर करोड़ों रूपये का कर्ज है और कंपनी लगातार नुकसान का सामना कर रही है। हड़ताल को खत्म करने के लिए कंपनी के कर्मचारियों ने पाइलेटों और इंजीनियरों से अब तक कई बार बैठक की हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अंतिम बैठक के बाद कंपनी ने कहा था कि हमारी बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
बातचीत का कुछ नतीजा निकले इससे पहले ही सरकार ने लाइसेंस कर दिया है। जिससे कंपनी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके पहले हैदराबाद हाईकोर्ट ने भी किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के खिलाफ चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications