मैं सिफारिश के लिए कभी दिग्विजय सिंह के पास नहीं गया: केजरीवाल

arvind-kejriwal
नई दिल्‍ली। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह एनएसी ( राष्‍ट्रीय सलाहकार परिषद) में शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह के पास सिफारिश लेकर नहीं गये और सच तो यह है कि मुझे एनएसी में जाने का शौक ही नहीं है। केजरीवाल ने यह भी कहा है कि कांग्रेस भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर बुरी तरह बौखला गयी है और वह अब झूठ का सहारा ले रही है। मैं उनके इस खत को जवाब देने के लायक भी नहीं समझता। वह कुछ भी बोल सकते हैं।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को लिखे गये पत्र में उनको एक अहंकारी और महत्‍वाकांक्षी व्‍यक्ति बताया है और पत्र में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने राष्‍ट्रीय सलाहकार परिषद का में शामिल होने के लिए उनसे सिफारिश भी की थी, मैंने आपके अनुरोध पर प्रस्‍ताव पारित भी कर दिया। लेकिन आपकी जगह अरूणा राय को एनसीए में चुना गया। जिससे अरविंद कुंठित हो गये।

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि अरविंद ने अन्‍ना हजारे का इस्‍तेमाल किया और अपनी मजबूत साथी किरन बेदी को भी महत्‍वाकांक्षा की भेंट चढ़ा दिया। वह अब जनता के मुद्दों को उठाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते है। उन्‍होने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि आप सब पर आरोप लगाते हैं मेरे पास आपके लिए भी कुछ सवाल हैं क्‍या आप उनका जवाब देंगे या उन्‍हें आरएसएस और बाबा रामदेव की तरह खारिज कर देंगे।

जरुर देखें: सैफ-करीना का शानदार कार कलेक्‍शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+