दिग्विजय सिंह को केजरीवाल में हिटलर नजर आता है

Digvijay Singh
नई दिल्ली। लगातार केजरीवाल के निशाने से परेशान कांग्रेस ने भी अपना आपा खो दिया है। बाकियों का तो पता नहीं लेकिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को देखकर तो यही लगता है कि वो किसी के लिए कुछ भी कह सकते हैं। दिग्गी राजा ने अरविंद केजरीवाल को एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हिटलर तक कह डाला है। दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि उन्हें केजरीवाल में महात्वाकांक्षी हिटलर की छवि दिखायी देती है।

दिग्गी ने राजा ने लिखा है कि अरविंद जी सिविल सोसाइटी मूवमेंट में आपके सहयोगी सेवानिवृत्त अधिकारी वाईपी सिंह ने आपको हिटलर कहा, मैं आपमें हिटलर की झलक देख सकता हूं। मुझे पहले लगता था कि आप जनता की आवाज उठाने वाले इंसान हैं लेकिन अब आप मुझे एक महात्वाकांक्षी व्यक्ति दिखायी देते हैं। दिग्विजय सिंह ने ये दावा भी किया कि केजरीवाल चाहते थे कि वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में सदस्यता के लिए उनका नाम आगे बढ़ाएं इसलिए वो सोनिया गांधी से मिलना भी चाहते थे।

जिसके बाद से तिलमिलाये अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि हां मुझे दिग्विजय सिंह का खत मिला है जिसमें उन्होंने मुझे हिटलर कहा है लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं। ऐसा प्रतित हो रहा है कि कांग्रेस घबरा गयी है। दिग्विजय सिंह ऐसे पात्र नहीं हैं जिन पर प्रतिक्रिया दी जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+