छात्र बनकर अमेरिका पहुंचा था आतंकी नफीस

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी नफीस को दिसंबर 2011 में एफ1 वीजा जारी किया गया था। वर्ष 2011 में विदेश विभाग द्वारा विश्व स्तर पर 476000 एफ 1 वीजा और बांग्लादेश के लिए 1136 एफ1 वीजा जारी किये गये थे।
विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने बताया है कि नफीस के पास एक शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होनेका एक वीजा था।
वीजा आवेदनों के सम्बंध में नूलैंड ने कहा है कि हम वीजा जारी करने से पहले प्रत्येक पहलू को ध्यान से देखते हैं और इसके लिए सरकार के पास उपलब्ध सूचना के आधार पर पड़ताल की जाती है। उन्होने यह भी कहा कि हम अपनी वीजा प्रणाली में नियिमित अपडेट करते हैं। जिससे कि कोई इसका गलत फायदा न उठा सके।












Click it and Unblock the Notifications