खुर्शीद ने मीडिया से कहा, मुझसे सवाल पूछने हक खो चुके हैं आप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद इन दिनों मीडिया से खासा भड़के हुए हैं। आज मीडिया से उन्होंने साफ कह दिया कि मीडिया ने उनसे सवाल पूछने का हक खो दिया है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि अब मीडिया से उनकी जगह उनके वकील बात करेंगे। सलमान खुर्शीद ने पिछले दिनों इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे शब्दों में कहा था कि वो अब वो कलम की जगह खून से काम करेंगे। इतना ही नहीं अपना आपा खोते हुए सलमान खुर्शीद ने केजरीवाल को धमकी दी थी कि वो फर्रुखाबाद आ तो जायेंगे मगर वापस नहीं जा सकेंगे।
कानून मंत्री के इस गैर जिम्मेदाराना बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें नसीहत दी थी कि वेा अपने बर्ताव में सुधार लाएं। आज जब मीडिया ने खुर्शीद से इस बारे में पूछा तो उनका जवाब था कि सकारात्मक बात करें नकरात्मक नहीं। न्यूज चैनलों के खिलाफ अवमानना के केस पर खुर्शीद ने कहा कि कोर्ट ने सारी पार्टियों को जवाब देने को कहा है। मेरे वकील जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आप सब मुझसे सवाल पूछने का हक खो चुके हैं क्योंकि आप मेरी बातों को सही अर्थ में नहीं रखते इसलिए अब आपके सवालों का जवाब मेरे वकील देंगे।













Click it and Unblock the Notifications