कांग्रेस नहीं छोड़ सकती धोखा देने की आदत: मोदी

People won’t forget Congress’ cheating habit: Modi
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कांग्रेस सिर्फ लोगों के साथ धोखा करना जानती है। मोदी ने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने का कांग्रेस का झूठा वादा किया था और वो अपनी धोखें की आदतों को बार-बार दोहराती रहती है। गुजरात के धोलेरा को नया जिला बलाले के राज्‍य सरकार के निर्णय पर भाजपा की धोलेरा इकाई की ओर से आयोजित रैली में नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अगर कोई गलती करता है, तो लोग उसे माफ कर देते है, लेकिन अगर कोई धोखा देता है क्या लोग उसे माफ कर सकते हैं?

नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को धोखा देने के लिये जाना जाता है। कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र के किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन आज सत्‍ता में चार साल रहने के बावजूद भी इसके संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2009 में चीजों की कीमतें 100 दिन में कम करने का वादा किया था, लेकिन चीजो के दाम अभी भी बढ़ रहे हैं। क्या यह धोखा नहीं है? मोदी ने कहा कि यह तो बात रही आम जनता को धोखा देने की मगर कांग्रेस ने धोखा देने में अपने लोगों को भी नहीं बख्‍शा है।

पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से कहती है कि गुजरात में जल्‍द ही चुनाव हो जायेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। बाद में उन्होंने कहा कि 1 मई को उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे और बाद में उसकी तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी, लेकिन उनके उम्मीदवारों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। मोदी ने गुजरात कांग्रेस पर भी निशाना लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के समय गांव में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग को जमीन और सस्ते मकान देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस ने सस्ते मकान देने के लिए पंजीयन प्रपत्र भी वितरित किए थे, लेकिन मेरी सरकार जमीनी और पुख्ता काम करने पर यकीन रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+